षड्दोषा पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता । निद्रा तन्द्रा भयं क्रोधं आलस्यं दीर्घसूत्रता ॥
उन्नति की कामना करनेवाले ने निद्रा, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस्य, और दीर्घसूत्रता (काम टालने की वृत्ति) का त्याग करना चाहिए ।
|
उत्साहसंपन्नमदीर्घसूत्रम् क्रियाविधिज्ञं व्यसनेष्वसक्तम् । शूरं कृतज्ञं दृढसौहृदं च लक्ष्मीः स्वयं याति निवासहेतोः ॥
उत्साहपूर्ण, काम पीछे न टालनेवाला (अदीर्घसूत्री), पद्धति से काम करनेवाला, निर्व्यसनी, शूर, कृतज्ञ, और दृढ व स्वच्छ हृदयवाले के यहाँ लक्ष्मी स्वयं निवास करने आती है ।
|
तृणादपि लघुस्तूलः तूलादपि च याचकः । वायुना किं न नीतोऽसौ मामयं प्राथयेदिति ॥
तिन्के से हल्का रु है, और रु से भी हल्का याचक है । पर, याचक को वायु क्यों नहीं खींच जाता ? (इस लिये कि उसे डर है) कहीं मुज से भी माग लेगा तो !
|
आशा नाम मनुष्याणां काचिदाश्चर्यशृंखला । यया बद्धाःप्रधावन्ति मुक्तास्तिष्टन्ति पंगुवत् ॥
आशा मनुष्यों की आश्चर्यकारक बेडी है, जिससे बद्ध व्यक्ति दौडने लगता है और मुक्त व्यक्ति पंगुवत् स्थिर हो जाता है !
|
गुणाः सर्वत्र पूज्यन्ते पितृवंशो निरर्थकः । वासुदेवं नमस्यन्ति वसुदेवं न वै जनाः ॥
गुणों की ही सर्वत्र पूजा होती है, ना कि पितृवंश की ! लोग वासुदेव की पूजा करते हैं, न कि वसुदेव की ।
|
आशाया ये दासास्ते दासाः सन्ति सर्वलोकस्य । आशा येषां दासी तेषां दासायते लोकः ॥
जो आशा के दास है उन्हें सब का दास बनना पडता है; (पर) आशा जिनकी दासी है उसके सभी दास बनते हैं ।
|
आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्शो महारिपुः । नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कुर्वाणो नावसीदति ॥
आलस्य इन्सान के शरीर का सबसे बडा शत्रु है । उद्योग जैसा साथी नहीं क्यों कि उद्योग करनेवाले का नाश नहीं होता ।
|
उद्यमः साहसं धैर्यं बुद्धिः शक्तिः पराक्रमः । षडेते यत्र वर्तन्ते तत्र दैवं सहायकृत् ॥
जहाँ उद्योग, साहस, धैर्य, बुद्धि, शक्ति और पराक्रम ये छे (गुण) होते हैं वहाँ तकदीर मदत करती है ।
|
श्रमेण लभ्यं सकलं न श्रमेण विना क्वचित् । सरलाङ्गुलि संघर्षात् न निर्याति घनं घृतम् ॥
श्रम से सब मिलता है, श्रम बिना कुछ नहि । सीधी उँगली से घी निकलता नहि ।
|
शुभकार्ये विलम्बः स्यात् नाशुभे तु कदाचन । विलम्बो जायते गेहनिर्माणे न तु पातने ॥
शुभ कार्य में विलंब होता है, (पर) अशुभ कार्य में कभी विलंब नहि होता । घर बांधने में देर लगती है, पर गिराने में नहि ।
|
|
|
<< प्रारंभ करना < पीछे 1 2 3 अगला > अंत >>
|
|
पृष्ठ 1 का 3 |