|
वर्णिक छन्दों में वर्ण गणों के हिसाब से रखे जाते हैं । तीन वर्णों के समूह को गण कहते हैं । इन गणों के नाम हैं: यगण, मगण, तगण, रगण, जगण, भगण, नगण और सगण । अकेले लघु को ‘ल’ और गुरु को ‘ग’ कहते हैं । किस गण में लघु-गुरु का क्या क्रम है, यह जानने के लिए यह सूत्र याद कर लीजिए: यमाताराजभानसलगा: जिस गण को जानना हो उसका वर्ण इस में देखकर अगले दो वर्ण और साथ जोड लीजिए और उसी क्रम से गण की मात्राएँ लगाइए, जैसे: यगण - यमाता = ।ऽऽ आदि लघु मगण - मातारा = ऽऽऽ सर्वगुरु तगण - ताराज = ऽऽ । अन्तलघु रगण - राजभा = ऽ ।ऽ मध्यलघु जगण - जभान = ।ऽ । मध्यगुरु भगण - भानस = ऽ ॥ आदिगुरु नगण - नसल = ॥ । सर्वलघु सगण - सलगाः = ॥ऽ अन्तगुरु मात्राओं में जो अकेली मात्रा है, उस के आधार पर इन्हें आदिलघु या आदिगुरु कहा गया है । जिसमें सब गुरु है, वह ‘मगण’ सर्वगुरु कहलाया और सभी लघु होने से ‘नगण’ सर्वलघु कहलाया । नीचे सब गणों के स्वरुप का एक श्लोक दिया जा रहा है । उसे याद कर लीजिए: मस्त्रिगुरुः त्रिलघुश्च नकारो, भादिगुरुः पुनरादिर्लघुर्यः । जो गुरुम्ध्यगतो र-लमध्यः, सोऽन्तगुरुः कथितोऽन्तलघुःतः ॥ अब कुछ वर्णिक छन्दों का परिचय दिया जा रहा है:
|