Google Sitemap Generator
मुख्य पृष्ठ arrow धर्म-तत्त्व arrow वैदिक संपदा, विश्व संपदा
वैदिक संपदा, विश्व संपदा छापें ई-मेल

Image वैदिकधर्म विचार (भा. २)

आज शनिचर है । कॉलेज में अंतिम दो लेक्चर्स कॅन्सल हुए, तो प्रतीक मिहिर को अपने घर खाने पर ले गया । घर पहुँचकर दोनों ने रसोई में हाथ बँटाया, क्यों कि मिहिर के आने से माँ को अपना रसोई कार्यक्रम बदलना पडा था । दोनों ने मिलकर खीर पकायी और फिर खाना खाकर दिवानघर में बातें करने बैठ गये । 

काफ़ी अरसे से भारतीय क्रिकेट टीम का पर्फोर्मंस बुरा चल रहा था । दोनों के बीच इस विषय में लंबी बातें चली । बातों बातों में प्रतीकने कहा, "इस धोनी से तो अब हाथ धो लेने चाहिए; पीछ्ले दस मेचों में कभी भी दस से ज़ादा रन नहीं बनाये !"

मिहिर: नहीं यार ! आज-कल उसका शनि चल रहा है । एखाद महिने बाद देखना वह कैसे नये रॅकॉर्ड्स बनाता है !

प्रतीक: और वह युवराज को भी क्या रोग लगा है मालुम नहीं ! उससे तो हमारी गली का प्रसाद अच्छा खेल लेता होगा !

मिहिर: छोड यार ! वह पीछले सप्ताह ही शिर्डी जाकर आया है । कल की मॅच में वह जरुर सॅंचुरी बनायेगा, लिख लेना !

प्रतीक: तूं तो एकदम वेदिया है । हर बात को खींच-तान कर या तो शनि-राहु पर थोप देता है, या फिर सिद्धि-विनायक या शिर्डी पहुँचा देता है !

अब तक माँ ने रसोईघर की सफाई खत्म कर ली थी । वे अंदर प्रतीक-मिहिर की बातें चूपचाप सुन रही थी । वे बाहर आयी, और उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा होता अगर मिहिर सचमुच वेदिया होता ! अगर वैदिक वाङगमय पढा होता, तो वह ऐसी बातें कभी नहीं करता ! ग्रहों, देवों या बाबाओं को कभी बीच में नहीं लाता ! वेद तो अति तेजस्वी विचारवाले हैं । इन्सान को आत्मश्रद्धा, कर्तव्यपालन और ब्रह्मउपासना समजाने वाले हैं ।" 

प्रतीक: माँ, पर ये वेद क्या है ? क्या वह गीता या बाइबल की तरह कोई एक किताब है ?

माँ: अं ह (नहीं) । वेद और वैदिक वाङगमय ये तो प्राचीन ऋषियों की अति विस्तृत संपदा है । उन्होंने दिव्य तप और अथाग परिश्रम से इन्सान का जीवन सर्वाँगी, भव्य और दिव्य बनें ऐसा वाङगमय इस धरातल को दिया । उस वाङगमय के विस्तार और सर्वांगीता की सिर्फ कल्पना करोगे तो भी आद्य ऋषियों के लिए नत मस्तक हो जाओगे ।

मिहिर: Aunty,  क्या आप हमें इस वाङगमय का सामान्य परिचय करा सकती हैं ?

माँ: जरुर करा सकती हूँ अगर तुम क्रिकेट, शनि और शिर्डी को थोडी छूट्टी देना चाहो तो !
 

PDF पर क्लिक करें..
Image

 

        

Comments
Search
Only registered users can write comments!

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
< पिछला   अगला >

[+]
  • Increase font size
  • Decrease font size
  • Default font size
 Type in